#हरदोई:- दरोगा से पीड़ित महिला डी एम से लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई:- दरोगा से पीड़ित महिला डी एम से लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई: उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के थाना हरियावा में तैनात एक दारोगा द्वारा पीड़ित किए जाने के मामले को लेकर एक महिला ने जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।आपको बता दें कि बीते दिनों हरियावा थाना क्षेत्र के ग्राम त्तरी निवासी रामकली ने थाना हरियावा में तैनात दरोगा सैयद हुसैन खान द्वारा रिश्वत लिए जाने और उसे डराने धमकाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी और बताया गया था कि उक्त दरोगा द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर आई पीड़िता रामकली ने बताया कि उपरोक्त शिकायत के संदर्भ में दारोगा द्वारा सुलह समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और दारोगा द्वारा यह भी कहा गया है कि यदि वह सुलह नहीं करती है तो उसके परिवार पर झूठे मुकदमे लगाकर उसे जेल भेज दिया जाएगा। इस संबंध में रामकली ने जिला अधिकारी हरदोई से न्याय की गुहार लगाई है#

No comments