#हरदोई:- सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के तहत सांकेतिक यमराज द्वारा वाहन चालकों को किया जागरूक#
#हरदोई:- सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के तहत सांकेतिक यमराज द्वारा वाहन चालकों को किया जागरूक#
#हरदोई: गुरुवार को पुलिस अधीक्षक केशव चन्द गोस्वामी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा पखवाडा अभियान के अन्तर्गत कोतवाली शहर क्षेत्र के सिनेमा चौराहा पर यातायात पुलिस एवम् कोतवाली शहर पुलिस टीम व सांकेतिक यमराज द्वारा वाहन चालकों व आमजनमानस को फूल देकर यातायात नियमों के संबंध में जागरुक किया गया, सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों दो पहिया वाहन बिना हेलमेट ना चलाना, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाना,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना,नशे की हालत में वाहन न चलाना आदि के प्रति जागरुक करना है। कोतवाली शहर क्षेत्र में सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों को फूल देकर यातायात नियम हेतु जागरूक किया गया।इस अवसर पर सीओ यातायात सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा#

No comments