Breaking News

#हरदोई:- कल्याणकारी योजनाओं से भाजपा सरकार के प्रति जन विश्वास बढ़ा/ सांसद#


#हरदोई:- कल्याणकारी योजनाओं से भाजपा सरकार के प्रति जन विश्वास बढ़ा/ सांसद#

#हरदोई: विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में मंगलवार को हरदोई लोकसभा के विकासखंड सांडी के ग्राम सेतियापुर व ग्राम सादुल्लापुर में  ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर सांसद मा0 जयप्रकाश जी रहे।विकसित भारत संकल्प यात्रा में मा0 सांसद जी ने वहाँ पर  मौजूद जनता जनार्दन को केंद्र सरकार की जनहित कारी योजनाओं के बारे में बताया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कई प्रकार के उपकरण व प्रमाण पत्र वितरित किये। कई महिलाओं की गोद भराई की रस्म  व बच्चो का अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम भी करवाया गया। मा0 सांसद जयप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में दिनों दिन बढ़ रही जन सहभागिता को देखकर मन प्रशन्न हो जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी जी की जन हितकारी योजनाओं के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा है। इसको देखकर लगता है 2024 के चुनाव में  भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी   इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल राजपूत प्रमुख सांडी  विजय प्रताप सिंह मंडल महामंत्री अचल पाठक प्रधान स्नेह लता पांडेय प्रधान कुलदीप सिंह मंडल उपाध्यक्ष नंद किशोर उपनिदेशक कृषि प्रदीप पाठक विजय नारायण राजपूत खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह अमित वर्मा सनी सिंह अध्यक्ष युवा मोर्चा आदि भाजपा मंडल के समस्त कार्यकर्ता खंड शिक्षा अधिकारी आदि तमाम अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments