#हरदोई:- माधौगंज- शिक्षाविद् संस्थापक स्वoश्री रामेश्वर प्रसाद वर्मा की प्रतिमा का अनावरण हुआ#
#हरदोई:- माधौगंज- शिक्षाविद् संस्थापक स्वoश्री रामेश्वर प्रसाद वर्मा की प्रतिमा का अनावरण हुआ#
#हरदोई: माधौगंज- पण्डित नेहरू इंटर कॉलेज सदरपुर के प्रांगण में लोकप्रिय शिक्षाविद संस्थापक स्व. रामेश्वर प्रसाद वर्मा की प्रतिमा का अनावरण धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक आशीष सिंह आशू ने स्व०रामेश्वर प्रसाद वर्मा की मूर्ति का अनावरण किया और विद्यालय में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक आशीष सिंह आशू ने अपने सम्बोधन में स्व०रामेश्वर प्रसाद वर्मा को शिक्षा जगत का महान दिव्य पुरुष बताया और उनके जीवन से जुड़े संस्मरणों की याद को तरोताजा कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों का अनुसरण करने के प्रति सभी को प्रेरित किया। इसी कड़ी में माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मित्तल, माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के प्रदेश महमंत्री आशीष सिंह , माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के जिलाध्यक्ष विधान सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा, त्रिलोक चंद, डाक्टर नरेन्द्र सिंह, पटेल बृजकिशोर कनौजिया, प्रबन्धक डाक्टर अरविन्द सिंह, समाजसेवी रामनरेश आर्य आदि ने समारोह को सम्बोधित कर स्व०रामेश्वर प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। अध्यक्षता कर रहे बाबूलाल वर्मा ने स्व० रामेश्वर प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबूजी उन्नाव लखीमपुर समेत हरदोई जिले के चौवन विद्यालयों में प्रबंधन समिति में जुड़े हुए थे और उनके संचालन में अपना योगदान देकर शिक्षा की अनोखी मशाल जलाई जिसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।इस अवसर पर डॉ मीना वर्मा, राजाराम कनौजिया पूर्व प्रधानाचार्य, गेंदनलाल पूर्व प्रधानाचार्य , अरुण कुमार पूर्व प्रधान, विनोद कुमार , उर्मिला देवी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या , शशि कुमार पूर्व प्रधानाचार्य , विनोद यादव प्रधानाचार्य, सन्तोष मौर्य प्रधानाचार्य, शिवेंद्र सिंह प्रधान, रविन्द्र सिंह प्रधानाचार्य, रामचंद्र वर्मा, नन्द किशोर,अनिल कुमार, आलोक कुमार , राकेश कुमार, शशिमोहन,मंजू देवी, शिवकुमार इन्द्र सेन, यशपाल, समेत विधान सभा क्षेत्र के तमाम शिक्षकगण, क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोगों के अलावा छात्र छात्राएं मौजूद रही। समारोह का संचालन संजीव कुमार कुशवाहा तथा आगन्तुक सभी नागरिकों के प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने आभार ब्यक्त किया#


No comments