#हरदोई:- पिहानी- असेसमेंट ऑफिसर के कुल 10 पदों में पिहानी के आशीष का तीसरा स्थान#
#हरदोई:- पिहानी- असेसमेंट ऑफिसर के कुल 10 पदों में पिहानी के आशीष का तीसरा स्थान#
#हरदोई: पिहानी- आशीष सेठ का चयन पीसीएस 2023 परीक्षा में टैक्स असेसमेंट ऑफिसर के पद पे हुआ है । प्रदेश में चयनित टैक्स असेसमेंट ऑफिसर के कुल 10 पदों में उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आशीष ने बताया की उनकी इस सफलता में चाचा और बड़े भाई का विशेष योगदान है जिनके मार्गदर्शन से ही यह सफलता प्राप्त हुई है । 26 वर्षीय आशीष ने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनना है इसके लिए प्रयासरत रहेंगे । आशीष ने अपनी सफलता अपने आदर्श बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर को समर्पित की है#
#आशीष कुमार सेठ के पिता श्री महेश प्रसाद सेठ पिहानी के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं, दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स से ग्रेजुएशन के बाद पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए सिविल सेवा की तैयारी में लग गए, यह उनका तीसरा प्रयास था#

No comments