#हरदोई:- कछौना- पाँच दशक के कठिन संघर्ष के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में विराजेंगे प्रभु श्री राम#
#हरदोई:- कछौना- पाँच दशक के कठिन संघर्ष के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में विराजेंगे प्रभु श्री राम#
#राम रस में सराबोर होने को कस्बे में होंगे भव्य आयोज#
#हरदोई: कछौना- पाँच दशक के कठिन संघर्ष के पश्चात 22 जनवरी को हमारे आराध्य प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे। ऐसे में संपूर्ण भारतवर्ष राममय हो गया है। इसी भक्ति भाव को अनुभव करते हुए नगर पंचायत प्रशासन कछौना की तरफ से अपने नगर को राम रस से सराबोर करने हेतु भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से नगर के तिरंगा चौक पर LED Wall के माध्यम से प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा जिसके पश्चात सायं 4 बजे से कवि सम्मेलन, भजन संध्या तथा वीर हनुमान की विशाल झांकी का आयोजन किया जायेगा साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। नगर पंचायत के माध्यम से नगर क्षेत्र के सभी मंदिरों में प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था है। नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला समेत नगर पंचायत प्रशासन द्वारा समस्त सम्मानित नगरवासियों से विनम्र आग्रह है कि 22 जनवरी को अपने निकटतम मंदिर में अवश्य जाएं तथा समय निकालकर अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा चौक पर एकत्र होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। 22 जनवरी को अपने निकट के मंदिर में सामूहिक राम नाम संकीर्तन करें, मंगल गीत गायें। अपने गांव, कॉलोनी या मोहल्ले में प्रसाद वितरित करें। सांयकाल घर की चौखट, कार्यस्थल व दुकान पर कम से कम पांच दीपक अवश्य जलाएं#

No comments