Breaking News

#हरदोई:- पाली- मोबाइल शॉप सहित तीन चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा,4 शातिर चोर गिरफ्तार#


#हरदोई:- पाली- मोबाइल शॉप सहित तीन चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा,4 शातिर चोर गिरफ्तार#

#हरदोई: पाली- गुरुवार को पाली पुलिस ने कस्बे में शानू मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चार चोरों को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी के मोबाइल सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है#

#एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि पाली कस्बे के मोहल्ला मलकाना रहने वाले हामिद उर्फ शानू की बाजार में मोबाइल शॉप में सोमवार की रात चोरी हो गई थी। मोबाइल की शॉप में चोरों ने नकब लगाकर मोबाइल और 50 हजार की नगदी चोरी की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आस पास के घरों व दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।सीसीटीवी फुटेज में रात 12 बजे के आसपास कई संदिग्ध नजर आए और उनके पास मे कुछ सामग्री भी दिखाई दी। पुलिस आरोपियों की तलाश करने लगी। गुरुवार शाम साढ़े चार बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र में निजामपुर पुलिया के पास से चार व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम व पता फुरकान) पुत्र सादिर अली व साहिब पुत्र आमिर निवासी आबिद नगर तथा नाजिर अली उर्फ राजा पुत्र छोटे शेख व फरमान खां पुत्र रफीक खां निवासी काजी सराय थाना पाली जनपद हरदोई बताया।पकड़े गए लोगों के पास से 51 एंड्रॉइड मोबाइल फोन,65 चार्जर,135 मोबाइल टेंपर्ड,46 डाटा केबल, 3 भगोने,2 केतली, फ्राई पेन, पतीली, छन्नी,1 परात,2 जोड़ी पायल तथा 2 अवैध तमंचा व 2 कारतूस 315 बोर बरामद हुऐ हैं। पूंछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि सोमवार रात कस्बा में शानू मोबाइल शॉप में दीवार में सेंध लगाकर मोबाइल फोन व मोबाइल उपकरण तथा उसी रात में कुछ दूरी पर चाय के खोखे का ताला तोड़कर उसमें रखे बर्तन चोरी किए।इसके अलावा गत 13 सितंबर 23 की रात इन्ही लोगों ने थाना क्षेत्र के मलिकापुर में 6 घरों में चोरी की, जिसमें पायल व अन्य सामान चोरी किया। जिसमें से सिर्फ दो जोड़ी पायल बची हैं।शेष सामान बेचकर रूपये आपस में बांटकर खर्च कर लिऐ हैं। आरोपियों के पास बरामद तमंचे में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने चारों चोरों को जेल भेज दिया है#

No comments