#हरदोई:- हरियावां- संस्कृत विद्यालय में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस#
#हरदोई:- हरियावां- संस्कृत विद्यालय में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस#
#हरदोई: हरियावां- श्री महेश्वराश्रम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय हरियावां में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने देश भक्ति गीतों के साथ_साथ महान स्वतंत्रता सेनानियों की झाँकियाँ भी प्रस्तुत की#
#बच्चों द्वारा अनेक तरह के गीत प्रस्तुत किये गये, जिसमें सरस्वती वंदना हर्षिता, लवी, कविता, मांसी, नैंसी तथा सरदार भगत सिंह की फांसी की झांकी देख कर वहां बैठे सभी की आखे नम हो गयी। महिमा, पल्लवी, मान्सी, अंशिका द्वारा 'मेरे घर राम आयें हैं' की बहुत सुन्दर झांकी की प्रस्तुति की गयी#
#कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियावां थाने के उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बच्चों के उत्साह वर्धन करने के लिए उन्हें पुरस्कार वितरण किए, इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक कौशल किशोर मिश्रा, विद्यालय समिति के सदस्य अजय मिश्रा, संजय मिश्र मानू मिश्र अशोक मिश्र प्रधानाचार्य रूचि तिवारी, प्रभारी शैलेन्द्र द्विवेदी, अनंतराम तिवारी, ज्योत्सना मिश्रा व अभिभावक मौजूद रहे#

No comments