#हरदोई:- टोडरपुर- गणतंत्र दिवस को लेकर विद्यालय में बच्चों की छाई किलकारियाँ#
#हरदोई:- टोडरपुर- गणतंत्र दिवस को लेकर विद्यालय में बच्चों की छाई किलकारियाँ#
#हरदोई: टोडरपुर- पचहत्तरवें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जूनियर हाईस्कूल टोडरपुर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव व विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश चन्द्र गुप्ता एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद श्रीवास्तव ने विद्यालय में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर शिक्षकों ने गणतंत्र दिवस पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए#
#इसके उपरांत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें तनूपाल, प्रतीक्षा पाल, मोहिनी मिश्रा, शगुन, नैन्सी, उपासना देवी, आरज़ू,स्वाती शुक्ला ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की उपासना एवं साक्षी यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।बच्चों द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई लघु नाटिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत,भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गये। कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिष्ठान वितरण कर किया गया इस अवसर पर सतीश चन्द्र गुप्ता, शिक्षक राजेश्वर,, राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, जयश्री, कमलेश त्रिवेदी पत्रकार,उमेश मिश्रा पत्रकार,डॉ संतोष पाल,मुन्नालाल,रामश्री,ऊषा सक्सेना,माधुरी, प्रेमलता एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं#

No comments