#हरदोई:- संडीला- सर्वजन हिताय नि:शुल्क शिक्षण संस्थान द्वारा मनाया गया 75 वाँ गणतंत्र दिवस#
#हरदोई:- संडीला- सर्वजन हिताय नि:शुल्क शिक्षण संस्थान द्वारा मनाया गया 75 वाँ गणतंत्र दिवस#
#हरदोई: संडीला- सर्वजन हिताय निशुल्क शिक्षण संस्थान द्वारा राष्ट्रीय पर्व 75 वाँ गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।आज हम देश को आजाद करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों संविधान बनाने वाले महापुरुषों को भी नमन कर रहे हैं। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ उसके बाद संविधान बनाने का कार्य शुरू हुआ संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 मा 18 दिन का समय लगा उसके बाद 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।हमें आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली हम लोगों को इसमें तमाम बहनों के सिंदूर चले गये,कई मां की गोद सूनी हो गई,आज हमारा यह संविधान सभी धर्म के लिए समान अधिकार समान देता है। इसी संविधान की ताकत है जिससे हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम चांद तक पहुंच गए हैं।संविधान की ही ताकत है जो आज विश्व प्रसिद्ध अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।संविधान ही हमें बोलने खाने पीने कपड़ा पहने सभी का अधिकार देता है।संविधान से ही हमें तमाम अधिकार मिले हैं।समानता का अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार शिक्षा का अधिकार शोषण के विरुद्ध अधिकार धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार संवैधानिक उपचारों का अधिकार एवं साथ ही साथ 11 मूल कर्तव्य भी है।जो हम सभी देशवासियों को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर सर्वजन हिताय निशुल्क शिक्षण संस्थान के प्रबंधक एवं अध्यापक एवं बच्चों एवं तमाम ग्रामीण लोग मौजूद रहे#

No comments