#हरदोई:- शाहाबाद- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,निकली तिरंगा यात्रा#
#हरदोई:- शाहाबाद- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,निकली तिरंगा यात्रा#
#हरदोई: शाहाबाद- 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी दफ्तरों व निजी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया गया।तहसील में एसडीएम पूनम भास्कर व तहसीलदार,ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र व बीडीओ मनवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया।नगर पालिका परिषद ने भी झंडारोहण किया गया।इसके अलावा कोतवाली परिसर में कोतवाल राजदेव मिश्र,सीएचसी में डाक्टर प्रवीण दीक्षित,वन रेंज कार्यालय पर वनरेंज अधिकारी आलोक शर्मा,राजकीय कृषि बीज भंडार,बीआरसी कार्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण किया गया।गणतंत्र दिवस पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के सुपुत्र युवा भाजपा नेता आदि उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।एनसीसी की ओर से नगर में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई#

No comments