Breaking News

#हरदोई:- कछौना- रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा को लेकर कस्बे में युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू#


#हरदोई:- कछौना- रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा को लेकर कस्बे में युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू#


#हरदोई:- कछौना- रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा को लेकर कस्बे में युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू#

#हरदोई: कछौना- नगर पंचायत कछौना पतसेनी में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला के नेतृत्व में टीम सभासद गण कस्बे में स्थित मंदिरों की नियमित साफ-सफाई, विद्युतीकरण, पेयजल, चुना छिड़काव आदि कार्य कराया जा रहा है। नगर में काफी उत्साह है, नगरवासी अपने-अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को रेलवे गंज पूर्वी में स्थित दुर्गा मंदिर पर रामचरितमानस का पाठ किया गया। जिसमें पुरुष महिलाओं बच्चों ने प्रतिभा किया, राम जी ने अपने जीवन में एक आदर्श प्रस्तुत किया है। जिससे वह मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए हैं, आज भी राम सबके हैं। नगर अध्यक्ष ने बताया राम जी भाषा संप्रदाय नस्ल देश के बंधन को तोड़कर सबके राम है। उनके नाम मात्र से मानव जाति का कल्याण हो जाता है। हमारी चेतना के प्रतीक हैं। 22 जनवरी को सुंदर नगर सजाया जाएगा, इसकी तैयारी चल रही है। लोगों के घरों प्रतिष्ठानों मंदिरों में राम जी आएंगे, ईश्वर को अपने अपने स्तर से जीवंत करने में लगे हैं। इस दिन को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी चल रही है#

No comments