Breaking News

#हरदोई:- कछौना- असहाय व गरीबों को ठंड से बचाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने बांटे कंबल#


#हरदोई:- कछौना- असहाय व गरीबों को ठंड से बचाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने बांटे कंबल#

#हरदोई: कछौना- विकासखंड कछौना के सभागार में दूर-दराज से आए गरीब, असहाय, बुजुर्ग, पुरुष, महिलाओं को जनप्रतिनिधिगण पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल व क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के हाथों 500 कंबल वितरण किए गए। कंबल पाकर गरीबजनों के चेहरे पर खुशी आ गई। इस अवसर पर विधायक रामपाल वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा इस ठंड के मौसम में कोई व्यक्ति खुले में न रहे, इसके लिए सरकार आम जनमानस को राहत देने के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था व कंबल वितरण की व्यवस्था करती है। यह मानवता के लिए एक अच्छा कदम है। इस दौरान सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा सरकार की मंशा है इस ठंड के मौसम में जो लोग कंबल खरीदने में असमर्थ हैं, उन्हें सरकार द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। वही ग्रामवार राजस्व कर्मी ऐसे लोगों की सूची बना रहे, जो बुजुर्ग व विकलांग है, उन्हें इस ठंड में कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार है। दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से आए बुजुर्ग, दिव्यांग, असहाय लोग कंबल पाकर राहत ली, उनके चेहरों पर खुशी दिखाई पड़ी। लोग सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं#

#इस अवसर पर उप जिला अधिकारी तान्या सिंह, तहसीलदार राजीव यादव, कानून को रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, युवा नेता संचित अग्रवाल, अर्जित वर्मा, मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, प्रधान गण महेश गुप्ता, मुकेश सिंह, सुधीर वर्मा, राम सहाय, रामनरेश पाल, संदीप सिंह, श्रीश मिश्रा, मदन मिश्रा, दिवाकर सिंह, अखिलेश वर्मा, खंड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा, राजस्व कर्मी अनिल शुक्ला, अनूप शुक्ला, राहुल सिंह, अंकुर, सुनीता मौर्य आदि प्रबुद्ध जैन मौजूद रहे#

No comments