Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- नगर में निकाली गई श्री राम शोभा यात्रा#


#हरदोई:- पिहानी- नगर में निकाली गई श्री राम शोभा यात्रा#

#हरदोई: पिहानी- श्री अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर से एक दिन पूर्व रविवार को नगर के मां इच्छा पूर्णी मंदिर के ट्रस्टी हरि वैष्णव, ओम रस्तोगी,भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सेठ अरुण गुप्ता,नगर महामंत्री राम दास कटियार नीरज सिंह,गौरव गुप्ता, प्रदीप अवस्थी,बृजेश गुप्ता,अभिषेक वैश रिशु,राहुल गुप्ता,नीरज सिंह ,पत्रकार सागर पांडेय,सचिन श्रीवास्तव, विश्व हिंदू परिषद से ग्राम राभा के शिवम दीक्षित,विनीत तिवारी,शिवम गुप्ता, रोहित सिंह कोटरा,शिवओम शुक्ला जहानी खेड़ा, ऋषभ महेंद्र शाहिद सैकड़ो भक्तों ने श्री राम शोभा यात्रा निकाली। श्री राम शोभा यात्रा में जय श्री राम के उद्घोष के साथ संपूर्ण सनातनी हिंदू भक्तगणों के द्वारा गगन भेदी नारे लगाए गए। शोभा यात्रा से पहले सभी भक्तगण शहर के मां इच्छा पूरी मंदिर से एकत्रित हुए। इसके बाद मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा जूनियर हाई स्कूल के रास्ते होते हुए कोतवाली के सामने से निकलकर बंदर पार्क रोड पहुंची। खादी भंडार के पास से कटरा बाजार, नगर पालिका ,ठाकुरद्वारा, बैंक आफ इंडिया होते हुए शोभा नगर के प्राचीनतम शिव मंदिर भुरेश्वर मार्ग से होते हुए। बाबा मंशा नाथ मंदिर चौराहे से होते हुए स्वर्गीय जगदीश नारायण मिश्रा के मकान के सामने से निकाल कर महाकालेश्वर मंदिर के पास से होते हुए बाबा लक्कड़ नाथ मंदिर मिश्राना के पास से निकलकर पिहानी ब्लाक के पास से होते हुए वापस रोज गेट के सामने से पटवा वाली सामने होते हुए वापस मां इच्छापूर्णी मंदिर पर शोभा यात्रा संपन्न हुई।शोभा यात्रा का नेतृत्व एफसीए पद्माकेश दुबे ने की। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ, कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी, नितिन तोमर, मोहित कुमार, सौरभ यादव ,जगपाल ,संजय सिंह, सुशील त्रिपाठी, राज कपूर सहित दर्जनों सिपाही शोभा यात्रा की सुरक्षा कर रहे#

No comments