#हरदोई:- सुरसा- खजुरहरा प्रधान पति ने किया कम्बल वितरण,गरीबों के खिले चेहरे#
#हरदोई:- सुरसा- खजुरहरा प्रधान पति ने किया कम्बल वितरण, गरीबों के खिले चेहरे#
#हरदोई: सुरसा- विकास खण्ड के खजुरहरा ग्राम पंचायत में रविवार को ग्राम प्रधान संजोगिता पाल के पति उदय प्रताप सिंह पाल ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए जीतपुरवा गांव के वृद्ध, असहाय, विकलांग महिलाओं व पुरुषों को कम्बल का वितरण किया। वहीं कम्बल पाकर बुजुर्गों ने प्रधान को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में प्रधानपति ने कहा कि भूखे व्यक्ति को जिस तरह रोटी की जरूरत होती है। उसी तरह ठंड के मौसम में असहायों को कम्बल देने से बड़ा पुनीत कार्य है। इस तरह का कार्य सभी सामर्थ्यवान लोगों को करना चाहिए। गांव का कोई असहाय व्यक्ति ठंड के मौसम में परेशान न हो। सभी लोगों को कम्बल दिया जायेगा। कभी-कभी देखने को मिलता है कि ठंड लगने से वृद्धजनों की असमय मौत हो जाती है। इसीलिए ऐसे सभी असहाय बुजुर्गों को कम्बल देकर सम्बल प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव जो भी विकलांग, विधवा या वृद्धजन हैं, उनको पेंशन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे परिवारों को पेंशन दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सुरेश वर्मा, विनोद गौतम, योगराज वर्मा, रामसागर, बाबूराम पंच, अवधेश यादव, अभय पाल, मंशाराम वर्मा, देवेन्द्र पाल, राजेन्द्र पाल आदि लोग मौजूद रहे#

No comments