Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक#


#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक#


#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक#

#हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण, पिछड़ा  वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि आगामी सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां जल्द पूरी की जाएं। कैटर्स व स्थान चिन्हीकरण का कार्य जल्द कराया जाए। आवेदकों को ससमय सूचित कर दिया जाए। दंपति को दिये जाने उपहार में मानक का पूरा ध्यान रखा जाए। सामूहिक योजना के अंतर्गत लगातार आवेदन लिए जाएं। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में किसी स्तर पर लापरवाही न की जाए। अभ्युदय योजना में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाए। अभ्युदय योजना में फैकल्टी को नियमानुसार भुगतान कराया जाए। दिव्यांगजन कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि अवशेष दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड देने के कार्य मे तेजी लायी जाए। पात्र दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि शादी अनुदान योजना के अंतर्गत नियमानुसार पात्रों को लाभान्वित किया जाए। प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। लंबित प्रकरणों को लेकर उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से नाराजगी जताई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments