Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- शिशु मंदिर में दी जाती ज्ञान व संस्कार की शिक्षा/ प्रधानाचार्य#


#हरदोई:- पिहानी- शिशु मंदिर में दी जाती ज्ञान व संस्कार की शिक्षा/ प्रधानाचार्य#

#हरदोई: पिहानी- सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बृहस्पतिवार माह मास की पूर्णिमा के अवसर पर बृहस्पतिवार सुबह वंदना के समय सरस्वती, भोलेनाथ व कलश पूजन कर पुष्प अर्पित किए गए#

#इस अवसर पर सागर पांडे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा और संस्कार का संगम है।विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर छात्रों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक दृष्टि से विकसित करती है ताकि ऐसे युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके, जो संस्कारवान एवं राष्ट्रहित से ओतप्रोत हो। शिक्षा में संस्कार का होना अति आवश्यक है।वरिष्ठ आचार्य समीर वाजपेई ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल बच्चों को संस्कारित शिक्षा देकर उनके व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास करते हैं। श्रेष्ठ नागरिक बनाने में सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस विद्यालय की प्रधानाचार्य बिंदु सिंह ने जानकारी देते हुए बच्चों को बताया कि 1952 में संघ प्रेरणा से शिक्षा क्षेत्र को जीवन-साधना समझकर कुछ निष्ठावान लोग इस पुनीत कार्य में जुट गए। उन्होने नवोदित पीढ़ी को सुयोग्य शिक्षा और शिक्षा के साथ संस्कार देने के लिए “सरस्वती शिशु मंदिर” की आधारशिला गोरखपुर में में पक्की बाग़ में पांच रुपये मासिक किराये के भवन में रखी।इससे पूर्व कुरुक्षेत्र में 'गीता विद्यालय' की स्थापना 1946 में हो चुकी थी। मन की आस्था, ह्रदय का विकास, निश्चय की अडिगता तथा कल्पित स्वप्न को मन में लेकर कार्यकर्ताओं के साधना, तपस्या, परिश्रम व संबल के परिणामस्वरुप स्थान- स्थान पर “सरस्वती शिशु मंदिर” स्थापित होने लगे। आज सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं#

No comments