#हरदोई:- विशेष कैम्प आयोजित कर किशोरियों के खून की जांच करायें/ सीडीओ#
#हरदोई:- विशेष कैम्प आयोजित कर किशोरियों के खून की जांच करायें/ सीडीओ#
#किशोरियों के खून की जांच के आधार पर एनिमिया की दवाई दिलायें/ सौम्या गुरूरानी#
#हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने समस्त प्रभारी अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से कहा है कि बैठक के माध्यम से संज्ञान में आया है कि जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बिना खून की जॉंच किये किशोरियों को एनिमिया की दवाई दी जाता है जो कारगर नहीं है, जबकि एचसीएल फाउण्डेशन द्वारा पहले किशोरियों के खून की जांच कराकर और जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा दी जाती है जो कारगर है एवं यह प्रशंसनीय कार्य है#
#उन्होने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये है कि अपने क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में विशेष कैम्प आयोजित कर किशोरियों के खून की जांच कराये और जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें एनिमिया की दवाई दिलायें तथा विद्यालय की वार्डन के साथ संयुक्त आख्या 15 जनवरी 2024 तक निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध करायें#

No comments