Breaking News

#हरदोई:- मनुष्य जन्म का महत्व तभी है जब जीते जी आत्मा का परमात्मा से हो पाए मिलन/ प्रतिपाल सिंह#


#हरदोई:- मनुष्य जन्म का महत्व तभी है जब जीते जी आत्मा का परमात्मा से हो पाए मिलन/ प्रतिपाल सिंह#

#हरदोई: संत समागम सांडी कस्बे के मां मंगला देवी शक्तिपीठ प्रांगण में संपन्न#

#हरदोई:  जिले का वार्षिक क्षेत्रीय संत समागम सांडी कस्बे की मां मंगला देवी शक्तिपीठ के प्रांगण में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता जोनल इंचार्ज संत निरंकारी मंडल दिल्ली जोन 58 पीलीभीत से पधारे प्रतिपाल सिंह ने परमपिता परमात्मा का जीवन में महत्व ,आवश्यकता तथा प्राप्त करने का माध्यम सद्गुरु को बताया। यह भी कहा कि शरीर के अंगों की सार्थकता और मनुष्य जन्म का महत्व तभी है जब आत्मा का परमात्मा से जीते जी मिलन हो पाए। सत्संग का संचालन महात्मा राम नरेश यादव ने किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी गौरव तिवारी ,अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ,अध्यक्ष नगर पंचायत सांडी के राम जी गुप्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा। इसी मौके पर जनपद के सभी तहसीलों से लगभग दो हजार निरंकारी भक्तों ने भाग लिया। अकाउंटेंट जितेंद्र सिंह, सेवा दल संचालक संजीव सक्सेना, चंद्र शेखर शाहजहांपुर ने संतों को संबोधित किया। मीडिया सहायक राज किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञान प्रचारक महेश सक्सेना द्वारा लगभग 25 श्रद्धालुओं ने ब्रह्म ज्ञान की दात प्रदान की गई#

No comments