#हरदोई:- सुरसा- गणतंत्र दिवस के अवसर पर उमडा हजरों का जनसैलाब#
#हरदोई:- सुरसा- गणतंत्र दिवस के अवसर पर उमडा हजरों का जनसैलाब#
#हरदोई: सुरसा- 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ हरिशंकर मिश्र ग्रुप आफ कॉलेजेज मलिहामऊ का संयुक्त रूप से 18वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें विद्यालय के लगभग 5000 विद्यार्थी सहित 25000 अन्य लोगों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे पहले विद्यालय की पत्रिका मां शारदा के 18 वें अंक का विमोचन किया गया। चयनित 11 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संजय मिश्रा फाउंडेशन एवं ओमवती मिश्रा एवं डॉ.हरिशंकर मिश्र स्मृति पुरस्कार से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में उज्जवला गैस कनेक्शन के 25 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया तथा कंबल वितरण का कार्यक्रम रहा। लगभग 15 लोगों को इंदौर से आई हुई टीम के द्वारा कृत्रिम अंगों का लाभ दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के आयोजक धनंजय मिश्र, श्याम जी मिश्र, राहुल मिश्र, डॉ.शुभम् मिश्र, प्रमुख सुरसा विजय पाल, जिला पंचायत सदस्य धीरू सिंह जूरा, शैशव त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलराम पाल, शिवरत्नेश शुक्ल, आशीष दीक्षित, अब्दुल सत्तार, रविनारायण मिश्र, उदय प्रताप सिंह पाल प्रधान खजुरहरा, योगराज वर्मा, प्रभात दीक्षित, आकाश मिश्र, चांदबाबू, मोहम्मद नफीस, संजय सिंह, ज्ञानू द्विवेदी कमरौली, संदीप मिश्र, बहाउद्दीन, सत्यपाल सिंह, मनोज शुक्ला, तेजभान सिंह सहित प्रमुख समाजसेवी व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन श्याम जी मिश्र द्वारा किया गया#

No comments