#हरदोई:- भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया लाइब्रेरी का शुभारंभ#
#हरदोई:- भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया लाइब्रेरी का शुभारंभ#
#हरदोई: नगर के लखनऊ रोड स्थित मंडी गेट के सामने मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पाल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।लाइब्रेरी के संचालक श्रवण कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है और इस लाइब्रेरी में में निर्बल व असहाय तथा गरीब व्यक्तियों के बच्चों को निशुल्क अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाएगी,जो यहां बैठकर वे शांति से अपना अध्ययन कर सकेंगे और उनकी सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था,पानी की व्यवस्था, वाई-फाई की व्यवस्था समेत तमाम सुविधाएं बच्चों को दी जा रहे हैं।इस अवसर पर सेवा भारती के सुधीर अवस्थी, ब्राह्मण संगठन के रमाकांत पांडे, रामवीर द्विवेदी , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरदोई ग्रामीण के अनिल सिंह ,शशि भूषण शुक्ला शोले, राम बहोरन आदि लोग मौजूद रहे#

No comments