Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- गेंगलापुर पहुंचीं सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा#


#हरदोई:- बेनीगंज- गेंगलापुर पहुंचीं सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा#

#हरदोई: बेनीगंज- शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास खण्ड कोथावां के ग्राम पंचायत गेंगलापुर पहुंचीं। मुख्य अतिथि भाजपा नेता रमेश सिंह व विशिष्ठ अतिथि मंडल अध्यक्ष अमरीश सिंह द्वारा यात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर कृषि, खाद्य एवं रसद, आगनवाडी, स्वास्थ्य, शिक्षा बैंक आदि के स्टालो के निरीक्षण दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनधन खाता खुलवाकर फायदा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुचाने का कार्य किया है। उनका संकल्प है कि समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को समय से योजनाओं का लाभ देकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ना है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा सैकडों योजनाये संचालित की गई। उन्होंने पीएम किसान योजना देकर किसानो का सम्मान बढाया है। तो वही उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन व सिलेण्डर देकर महिलाओं का भी सम्मान बढाया,आयुष्मान कार्ड योजना से गरीबो का निशुल्क उपचार हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत गेंगलापुर प्रधान प्रतिनिधि राज किशोर वर्मा द्वारा समस्त लोगो को विकसित भारत की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में एडीओ ऐजी ओम प्रकाश सचिव राजा राम, मंडल अध्यक्ष अमरीश सिंह, पूर्व प्रधान राम नाथ सहित सैकड़ो महिला पुरूष मौजूद रहे#

No comments