#हरदोई:- शहीद उद्यान में मनाया गया पतंजलि योग पीठ हरिद्वार का स्थापना दिवस#
#हरदोई:- शहीद उद्यान में मनाया गया पतंजलि योग पीठ हरिद्वार का स्थापना दिवस#
#हरदोई: शहीद उद्यान में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार का स्थापना दिवस खूब धूम धाम से मनाया गया#
#पतंजलि योग पीठ की स्थापना हुए तीन दशक पूर्ण होने पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिबंश सिंह ने कहा कि पूज्य स्वामी रामदेव महाराज एवं पूज्य आचार्य वालकृष्ण महाराज ने जन,समाज एवं राष्ट्रीय हित में योग,आयुर्वेद,यज्ञ,प्राकृतिक चिकित्सा,स्वदेशीकरण,एवं वैदिक संस्कृत एवं शिक्षा के लिए जो सराहनीयच प्रयास किए गए वह अपने देश ही नहीं वल्कि पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। इसलिए हमारा जनपद कहीं पीछे न रह जाए इसके लिए हम लोग अपने योग परिवार एवं भारत स्वाभिमान, महिला योग समिति,युवा भारत, किसान पंचायत के सभी संगठनों के साथ अथक प्रयास में लगे हुए है। जिससे पूज्य स्वामी जी का सपना साकार हो सके। सबसे पहले योग में आसन,प्राणायाम और ध्यान का योगाभ्यास कराया गया और भजन कीर्तन गाकर समा बांधी गई तथा विचार प्रगट कर योग पीठ के कीर्तिमान कार्यों के वारे में बताया, फिर यज्ञ किया। इस अवसर पर दिलीप गुप्ता, प्रभारी राजेश कुमार सिंह, विनीता पाण्डेय, सोनू गुप्ता, शशिकला सिंह,रिन्की गुप्ता,शशी मौर्या,रजनी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे#

No comments