#हरदोई:- पिहानी- पिहानी नगर पालिका द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन#
#हरदोई:- पिहानी- पिहानी नगर पालिका द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन#
#हरदोई: पिहानी- बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद पिहानी की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष शाहीन बेगम विधायक खंड विकास अधिकारी पिहानी उदयवीर दुबे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पिहानी अमित कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा,पिहानी नगर प्रतिनिधि विधायक विपिन मिश्रा,भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह,भाजपा महामंत्री नीरज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश गुप्ता,भाजपा नेता पियूष शुक्ला, चेयरपर्सन प्रतिनिधि सैफ खान,अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी को शपथ दिलाई की 2047 तक हम सभी भारतवासी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे देश की समृद्धि और विरासत पर गर्व करेंगे भारत की एकता को बनाए रखेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे और नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे। वहीं दूसरी ओर मीरा गैस एजेंसी की ओर से पांच लोगों को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत उज्जला गैस कनेक्शन वितरण किए गए। खाद एवं रसद विभाग की ओर से तीन लोगों को खाद्य सामग्री वितरण की गई। पीएम सुनिधि योजना के अंतर्गत 50 लोगों को कार्ड वितरण किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 10 लोगों को आवास की चाबी दी गई। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लीड बैंक जिला अधिकारी की ओर से एक लोग को 20 लाख का लोन व तीन लोगों को मुद्रा योजना का लोन दिया गया। कृषि विभाग की ओर से पांच लोगों को सम्मानित किया गया।प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग पिहानी की ओर से एक लोग को आयुष्मान कार्ड दिया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग नगर पालिका अध्यक्ष शाहीन बेगम के द्वारा एक गोद भराई की गई। कार्यक्रम में सभी नगर पालिका कर्मी उपस्थित रहे#

No comments