#हरदोई:- बेनीगंज- पीस कमेटी की बैठक में जिम्मेदारों ने सामाजिक सद्भावना बनाए रखने का दिया आश्वासन#
#हरदोई:- बेनीगंज- पीस कमेटी की बैठक में जिम्मेदारों ने सामाजिक सद्भावना बनाए रखने का दिया आश्वासन#
#त्योहारों में नफरत फैलाने एवं फूहडता का कोई स्थान नही- इंस्पेक्टर#
#हरदोई: बेनीगंज- शनिवार को स्थानीय कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी सभी पर्वों एवं 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। बेनीगंज कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंस्पेक्टर उमाकांत दीपक ने बडी संख्या में उपस्थित क्षेत्रीय ग्राम प्रधानो व प्रतिष्ठित लोगों एवं सभी धर्म के धर्म गुरुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब भले ही अलग अलग पूजा पद्धति के आधार पर अलग-अलग धर्म को मानने वाले हैं लेकिन सबका उद्देश्य अपने ईश्वर को रिझाना एवं उसके बताए मार्ग का अनुसरण करना ही होता है। आगामी दिनों में मकर संक्रांति का पवित्र एवं सूर्य कक्षा परिवर्तन का महत्वपूर्ण पर्व है,देश भर में इसे अलग-अलग नाम से बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व पर नदियों में स्नान के बाद दान करने की प्राचीन प्रथा रही है एवं ऋतु परिवर्तन के शुभारंभ की खुशी में गुड़ व तिल से निर्मित मिष्ठान खाने तथा खिलाने की परंपरा रही है जिसे हम पारम्परिक ढंग से मनाएं। कहा वर्तमान में सरकार आपके द्वार व केन्द्र सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर जल्द ही भारत को सबसे समृद्ध सशक्त राष्ट्र बनाने को लेकर संकल्प यात्रा आयोजित कर रही है एवं हजारों युवकों द्वारा घर घर जाकर अक्षत पत्रक वितरित करके अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भगवान श्री राम के विराजमान होने की तिथि पर पूरे देश में धार्मिक आयोजन करने व दिवाली जैसा महोत्सव मनाए जाने का आवाहन किया जा रहा है। क्योकि उच्च न्यायालय के निर्णय के उपरांत आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्मित मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हो रही है जिससे पूरा देश और उल्लासित है अतः कोई भी व्यक्ति अति उत्साह अथवा नफरत में अनर्गल वार्तालाप कर सद्भावना को खराब ना करें। इसी के तत्काल बाद देश का महान पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाएगा जिसमें हम सब अपने देश को आजाद कराने बाले बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अपने अपने घरों पर तिरंगा ध्वज को फहराएंगे। श्री दीपक के अनुसार त्यौहार प्रेम और आनंद का प्रतीक होते हैं इसमें किसी भी तरह की नफरत का समावेश ना हो ना ही कोई उपद्रव करें। इसके लिए जन सहयोग की आवश्यकता है यदि किसी ने भी माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता अभियान के तहत् ग्राम प्रधानों से प्रत्येक ग्राम पंचायत में सार्वजनिक मुख्य मार्गों पर सीसी कैमरा लगवाने का अनुरोध किया ताकि अपराधियों की निगरानी की जा सके व क्षेत्र में अमन कायम रह सके। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान तमाम हिंदुत्व की अलख जगाने वालों द्वारा इंस्पेक्टर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर लगभग एक सैकड़ा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान एवं प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहें#

No comments