#हरदोई:- भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर युवाओं में जोश धाम पहुंचने के लिए कर रहे हैं पैदल यात्रा#
#हरदोई:- भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर युवाओं में जोश धाम पहुंचने के लिए कर रहे हैं पैदल यात्रा#
#हरदोई: 500 वर्ष से ऊपर के संघर्ष को साकार रूप को देखने व भगवान राम की आने वाली 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए देश भर से भक्तों का पैदल यात्रा कर अयोध्या धाम में पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है। आज पूरा देश भगवान राममय बना हुआ है। विभिन्न प्रांतो जिलों से लोग पैदल यात्राएं कर अपने प्रभु भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए इस लोक व परलोक को सुधारने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक बालक मल्लावा विकासखंड के ग्राम सुमेरपुर में बाबा सुनासिरनाथ मंदिर से पैदल यात्रा आरंभ कर 22 जनवरी को होने वाली भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में शामिल होने के लिए चल दिया। माता-पिता परिजनों व ग्राम वासियों ने बालक को छोड़ने के लिए गांव से मंदिर तक व मल्लावा की सीमा पर भारी संख्या में उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार अजय सिंह पुत्र राजन सिंह ग्राम सुमेरपुर ने आज दिनांक13 तारीख को बाबा#
#सुनासीर नाथ से राम जन्म भूमि अयोध्या के लिए पैदल यात्रा शुरू की।वह मल्लावां से संडीला लखनऊ होते हुए अयोध्या तक पहुंचेंगे। अजय सिंह को छोड़ने के लिए उनके परिजन संतोष कुमार सिंह पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख मल्लावां ,सर्वेश सिंह, सुशील सिंह पूर्व प्रधान सुमेरपुर ,बृजपाल सिंह,फौजदार सिंह,प्रतिभा सिंह प्रधानाध्यापक गढ़ी रसूलपुर,चंद्रपाल,श्रीपाल,आशु, ठाकुरदीपेंद्र ,विजय सिंह,दीपक,भाजपा नेता विवेक प्रताप सिंह,शिवम सिंह,सुरेंद्र सिंह,लंबरदार सिंह,अखिलेश सिंह,बृजेश सिंह,मोहित,उदित प्रताप सिंह, प्रतीक सिंह,ओम सिंह,अंकुर सिंह,अतुल आदि भारी संख्या में मौजूद रहे#


No comments