Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- विधायक ने संकल्प यात्रा में शिशुओं का कराया अन्नप्राशन#

 

#हरदोई:- हरपालपुर- विधायक ने संकल्प यात्रा में शिशुओं का कराया अन्नप्राशन#

#हरदोई: हरपालपुर- विकास खंड की ग्राम पंचायत श्यामपुर पंजा में शनिवार को पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी  योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।ग्राम पंचायत के श्यामपुर पंजा में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।जिसमे मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू व विशिष्ठ अतिथि हरपालपुर के ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप ने मां स्वरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं की गोद भराई व शिशुओ का अन्नप्राशन कराया गया।इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम उज्जवला गैस योजना,हर घर जल जीवन योजना,सुरक्षा बीमा योजना,पीएम आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा इन योजनाओं के तहत मिल रहे लाभों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को सुना।इस मौके पर बीडीओ राजीव गुप्ता, एडीओ सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर हसमुद्दीन, मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा, केपी सिंह, अभिराम सिंह, मिथलेश सिंह भूरा आदि मौजूद रहे#

No comments