Breaking News

#हरदोई:- हरियावां- पंचायत भवन में टूटा मिला ताला तीसरी बार चोरी का आरोप, पूछताछ के लिए पंचायत सहायक को थाने पर बिठाया#


#हरदोई:- हरियावां- पंचायत भवन में टूटा मिला ताला तीसरी बार चोरी का आरोप, पूछताछ के लिए पंचायत सहायक को थाने पर बिठाया#

#हरदोई: हरियावां- थाना क्षेत्र के उमरसेंडा में पंचायत भवन में करीब 6 माह में तीसरी बार चोरी होने से हड़कंप मच गया। उमरसेंडा निवासी अमरसिंह गौतम ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात है रोजाना की भांति कार्य हेतु पंचायत भवन सोमवार को गया तो उसने देखा कि पंचायत भवन का ताला टूटा हुआ पड़ा था तथा ऑफिस से कंप्यूटर समान इनवर्टर दो बैटरा सीपीयू आदि गायब है घटना बीती रविवार की रातकी बताई जा रही है। वही जांच करने गई स्थानीय पुलिस ने शक के आधार पर पंचायत सहायक को पूछताछ के लिए थाने लाई है। वहीं थाना प्रभारी भावना भारद्वाज ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ था जांच की जा रही है#

No comments