Breaking News

#हरदोई:- सुरसा- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की#


#हरदोई:- सुरसा- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की#

#हरदोई: सुरसा- के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव शनिवार की आधी रात ढोलिया चौराहा पर वाहनों की चेक कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हुसियापुर पुल के पास तीन संदिग्ध लोग मौजूद हैं। पुलिस टीम हुसियापुर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही एक बाइक पर तीन संदिग्ध लोग आते दिखे तो इन्हें रुकने का इशारा किया गया#

#पुलिस को देख बाइक पर सवार तीनों भागने लगे तो पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ मे इन लोगों ने अपना नाम पता देहात कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी अमन वर्मा और अंकित व बनियानीपुरवा निवासी ऋषी बताया। इनके पास से चोरी के छह फोन, लैपटॉप और 8900 रुपये बरामद हुए#

#मामला का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव और योगेंद्र सिंह, आकाश कुमार और कौशल कुमार सिपाही पिंटू सिंह, मोनू, टांडेवाल, रत्नेश कुमार, शामिल रहे#

No comments