#हरदोई:- टड़ियावां- गौरा डांडा में ब्लॉक प्रमुख ने वितरित किए कंबल, जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा गांव#
#हरदोई:- टड़ियावां- गौरा डांडा में ब्लॉक प्रमुख ने वितरित किए कंबल, जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा गांव#
#हरदोई: टड़ियावां- अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में जरूरत मंदो को कंबल वितरित किए गए। ग्राम पंचायत गौरा डांडा के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश और समाज सेवी रामनरेश अवस्थी ने सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोचार और हवन पूजन कर यात्रा शोभा यात्रा निकाली गई। इस बीच जय श्री राम के जयकारे लगाए गए। मंच संचालन ब्रजकिशोर अवस्थी ने किया। इस अवसर पर समाज सेवी श्री अवस्थी व उनके पुत्र सुधीर अवस्थी के अलावा बीडीसी अरविंद राठौर ने उन्हें अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण मोहन शुक्ला, पंकज अवस्थी, प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार, कुलदीप अवस्थी, तुषार मिश्र, विशाल मिश्र, पंकज मिश्र, छोटू मिश्र, ललित तिवारी मोहम्मद अफजल, रियासुद्दीन आदि सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे#

No comments