#हरदोई:- माधोगंज- राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विद्यालय में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता#
#हरदोई:- माधोगंज- राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विद्यालय में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता#
#हरदोई: माधोगंज- सुरसा- राज्य स्तरीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय म्योनी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आधारित बेटियों के जन्म से लेकर उनके स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा और सामाजिक योगदान पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें कक्षा 5 की राधा, कीर्ति यादव, खुशबू मनु सिंह, उपमा सिंह, श्रद्धा, आशिका, हर्ष गौतम आदि बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता पर आकर्षक चित्र बनाकर बालिका दिवस पर संदेश दिया उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए बालिकाओं के जन्म से लेकर उनके पालन पोषण शिक्षा सुरक्षा सामाजिक योगदान के लिए बेटियों को इस देश के लिए बहुत बड़ा उपहार बताया। और उन्होंने कहा की दुनिया में में बेटियों के बिना समाज की कल्पना भी करना बेकार है। हमारी बेटियाँ बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। जब हमारे देश की बेटियां पढ़ लिख कर समाज में अग्रणी भूमिका में आती हैं तो हमारे देश का नाम विश्व पटल पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है। आज बेटियां शिक्षक, डॉक्टर, पुलिस, सेना, इंजीनियरिंग, और यहां तक कि वह हवाई जहाज भी उड़ा रही हैं बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपना शतप्रतिशत योगदान देकर देश निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे#

No comments