#हरदोई:- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए माहौल तैयार होता है/ संतोष कुमार#
#हरदोई:- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए माहौल तैयार होता है/ संतोष कुमार#
#हरदोई: विगत दिवस रविवार को बिट कम्प्यूटर सेंटर बघौली चौराहा द्वारा आयोजित द्वितीय बिट कंप्यूटर न्यू इयर स्कॉलरशिप परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित, स्कालरशिप वितरण और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन निदेशक रामकिशोर वर्मा और प्रबंध निदेशक श्रवण कुमार ने किया। बिट कंप्यूटर सेंटर के द्वारा 25 दिसंबर 2023 को स्कालरशिप परीक्षा डॉ भीम राव अम्बेडकर इंटर कॉलेज में कराई गई थी जिसका परिणाम और स्कालरशिप वितरण 07 जनवरी 2024 को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कुमार (जिला सूचना अधिकारी हरदोई), मुकेश आडवाणी (सीनियर रिसर्च फेलो), प्रवीण कुमार सिंह (जिला संवाददाता न्यूज़ 24), अरविन्द कुमार गुप्ता (विभाग अध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग), रामकुमारी कुरील, शिशुपाल वर्मा, सुरेश चंद्र चौकी प्रभारी) आदि अतिथि गण उपस्थिति रहे। इस परीक्षा में जूनियर स्तर में सूरजपाल ने प्रथम स्थान ,सूर्यांश ने दूसरा स्थान और सचिन चक्रवर्ती ने तीसरा स्थान व हाई स्कूल स्तर में निधी वर्मा ने प्रथम स्थान ,नीतू वर्मा दूसरा स्थान और विशाल सक्सेना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में मो अर्सलान ने प्रथम स्थान, रवि वर्मा ने दूसरा स्थान व रेखा शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ कंचन, राशी वर्मा, विनीता देवी, अक्षय कुमार, स्नेह कीरत, साक्षी कश्यप, प्रिया, सपना वर्मा, शिवांश, विजय, दिव्यांश शुक्ला ने ज्वच 20 रैंक में स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण के उपरांत मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिताओं से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए माहौल तैयार होता है#

No comments