#हरदोई:- हरपालपुर- सती रेशम देवी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा#
#हरदोई:- हरपालपुर- सती रेशम देवी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा#
#हरदोई: हरपालपुर- कोतवाली क्षेत्र के इकनौरा गांव स्थित प्राचीन सती रेशम देवी के मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर दान पात्र में रखी नगदी समेत 2 कुंतल घंटे व मूर्तियों के जेवरात आदि पर कर दिए थे।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं#
#जानकारी के अनुसार हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के इकनौरा गांव में स्थित सती रेशम देवी के प्राचीन मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के घंटे समेत लाखों का माल पार कर दिया था। मंदिर के पुजारी रामकृपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है मंगलवार को पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा प्रभारी निरीक्षक को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा सत्यता के आधार पर शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा तथा माल की बरामदगी भी होगी#

No comments