#हरदोई:- जय हनुमान ज्ञान गुण सागर गूंजे हनुमान चालीसा पाठ के स्वर#
#हरदोई:- जय हनुमान ज्ञान गुण सागर गूंजे हनुमान चालीसा पाठ के स्वर#
#हरदोई: खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के सदस्यों ने भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के कई मंदिरो में एक साथ हनुमान चालीसा पाठ कर माहौल को हनुमानमय बना दिया| आज श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के सदस्यों ने श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवे गंज, श्री हनुमान जी मंदिर महाराज सिंह पार्क, श्री शिव महादेव जी मंदिर ग्राम काईमाऊ तथा श्री महावीर मंदिर गंज जलालाबाद मल्लावां में सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कर माहौल को राममय बना दिया। श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट की जिला सह प्रभारी मंजू गुप्ता ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया जाता है इसी क्रम में आज श्री खाटू श्याम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया जा रहा है जहां अपूर्व द्विवेदी व विजय अग्रवाल ने सभी को सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कराया एवं पुजारी विश्वास पाठक व् सरोज मिश्रा ने पूजन अर्चन व् आरती करवाई| इस मौके पर नीलम जिंदल, पायल अग्रवाल, रेशमा गुप्ता, निधि देवल, अंशिका अग्रवाल, सचित सक्सेना, करण सिंह राणा, अपूर्व गुप्ता, इशू गुप्ता, मौसम गुप्ता, गौरव अग्रवाल आदि सैकड़ों भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया#
#महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख विनीता पांडे के नेतृत्व में महाराज सिंह पार्क में स्थित बजरंगबली मंदिर पर बहनों ने काफी संख्या में भाग लेकर हनुमान चालीसा राम स्तुति ,बजरंग बाण आरती के साथ बजरंगबली जी के दरबार में अपनी अर्जी लगाई इस मौके पर महिला संगठन की सहसंयोजक सुधा गुप्ता, संगठन मंत्री अनीता मिश्रा, सह संगठन मंत्री रानी शुक्ला, महामंत्री लक्ष्मी मिश्रा,नगर संयोजक आरती गुप्ता, नगर सहसंयोजक बीना त्रिपाठी, मनु गुप्ता, सभासद मीनू सैनी, शशि गुप्ता , अनुपमा सिंह आदि मौजूद रही#
#श्री शिव महादेव मंदिर ग्राम काईमाऊ लखनऊ रोड हरदोई में युवा प्रभारी सुमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में सभी को मंगल पाठ कराया गया | इस अवसर पर दुर्गेश तिवारी, मिंटू द्विवेदी, हरिप्रकाश तिवारी, सुशील द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी, अंकित द्विवेदी, प्रियांशु तिवारी, सचिन द्विवेदी गोलू , संजय द्विवेदी , देवा तिवारी, अस्थाना द्विवेदी, सचिन आदि लोग शामिल रहे#

No comments