Breaking News

#हरदोई:- कछौना- डालमियां भारत शुगर एण्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड बीकापुर हरदोई का शुभारंभ#


#हरदोई:- कछौना- डालमियां भारत शुगर एण्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड बीकापुर हरदोई का शुभारंभ#

#हरदोई: कछौना- एक दशक से बंद चल रही बघौली शुगर एण्ड डिस्टलरी लिमिटेड को डालमियां भारत शुगर एण्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड बीकापुर हरदोई का शुभारंभ हो गया। जिससे क्षेत्र के किसान खुशहाल होंगे, बंद पड़ी शुगर मिल को पुनः शुभारंभ से किसानों में काफी उत्साह है#

#मंगलवार को किसान गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने गणेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। उपअधिशासी निदेशक आसिफ बेग ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा यह हर्ष का मौका है, पूर्व में शुगर मिल विश्वास की कमी के चलते बंद हो गई थी, जबकि यहां की भूमि काफी उपजाऊ व जागरूक किसान है। ग्रुप की तीन चीनी मिल उत्तर प्रदेश व दो महाराष्ट्र में है।जिसकी सोच विकास की है।किसान का सही व समय पर मूल्य उपलब्ध कराना है, व परिश्रम का पसीना सूखने से पहले परिश्रम दिलाना है।डालमियां ग्रुप रिश्तों की पूंजी बनाते हैं, जो एक पीढ़ी नहीं सदियों तक चलने वाला मजबूत रिश्ता है। यह फैक्ट्री बेनूर होकर पड़ी थी। इसकी तकनीकी गड़बड़ियों को सही कराया जा रहा है। यह ग्रुप गन्ना किसानों के हितों के साथ किसानों के बच्चों व महिलाओं व क्षेत्र के विकास के लिए भी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करती है।चीनी मिल को नई कामयाबी बिना आपके सहयोग से संभव नहीं है। आपके सहयोग से नया इतिहास लिखेंगे।इस अवसर पर किसानों ने गन्ना उत्पादन व बिक्री में होने वाली परेशानी का अनुभव साझा किया। पूर्व डायरेक्टर संजीव सिंह उर्फ बबलू ने बताया उद्योग लगने से क्षेत्र का विकास होता है।पूर्व प्रधान महरी संजीव सिंह ने कहा एक दशक से गन्ना किसानों की कमर टूट गई थी। डालमियां ग्रुप से किसानों में नया विश्वास का इजाफा हुआ है।मल्लावां के किसान देवेंद्र सिंह ने अनुभव साझा किया। पूर्व जिला अध्यक्ष शराफत अली ने कहा किसानों के गलियारे से खुशी मिलती है।किसानों ने बताया नई प्रजाति के बीच उपलब्ध कराए जाएं, गन्ना सेंट्रो पर घटतौली व अवैध वसूली बंद होनी चाहिए।किसानों की समस्याओं व अनुभव को सुनने के बाद महा प्रबंधक गन्ना डालमियां के उमाकांत पाठक ने आश्वस्त किया किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। उनकी उन्नत के लिए सदैव पारदर्शी कार्य करेंगे। चेयरमैन धर्मराज सिंह ने कहा डालमियां समूह की अपनी एक पहचान है, आप लोग जुड़े, किसानों की समृद्धि के साथ क्षेत्र का विश्वास होगा। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने कहा फैक्ट्री की टीम द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर कई कंपनियों ने बीज, कीटनाशक, मशीनरी के स्टाल लगाए गए थे। क्षेत्र के हजारों किसानों ने प्रतिभा किया। किसान विजय सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष पति जगदीश गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, अनूप सिंह, भूपेंद्र सिंह, विजय प्रकाश सिंह, प्रेम यादव, रणजीत सिंह, दूरराज ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने प्रतिभा किया। विभागीय अधिकारी गन्ना विकास निरीक्षक सचिव गन्ना समिति बघौली व मल्लावां भी मौजूद रहे। उपमहा प्रबंधक गन्ना विजय सिंह ने सभी किसानों का आभार जताया। इस फैक्ट्री के खुलने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी, किसानों में काफी उत्साह है#

No comments