#हरदोई:- पिहानी- अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हाई अलर्ट पर पिहानी पुलिस#
#हरदोई:- पिहानी- अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हाई अलर्ट पर पिहानी पुलिस#
#हरदोई: पिहानी- अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पिहानी पुलिस हाई अलर्ट पर है। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने धर्म गुरुओं के साथ शनिवार को बैठक कर, सुरक्षा को लेकर कई तरह के हिदायत दी है। कोतवाल ने धर्म गुरुओं व संभ्रांत नागरिकों से बैठक के दौरान कहा कि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट पर टिप्पणी न करें। कस्बे व क्षेत्र में सौहार्द का माहौल कायम रखें#
#अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भारी मात्रा में श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे। पीस कमेटी को बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने कहा कि कस्बे के श्रद्धालुओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भीसे भी काफी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या धाम जाएंगे। उनके साथ किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए लगातार 22 तक चेकिंग चलेगी। जिसके तहत पुलिस सभी धर्मस्थल, होटल, लाज, धर्मशाला, मुसाफिर खाना आदि की गहन चेकिंग करेगी#
#साथ ही हाइवे व मुख्य मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग के साथ ही जगह-जगह बैरियर लगाकर रात में व सुबह में भी चेकिंग की जाएगी। इस दौरान किसी तरह का माहौल बिगाड़ने की कोशिश न हो इसके लिए ही धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर रहे हैं#

No comments