#हरदोई:- श्री कृष्ण जन्म भूमि दल ने आयोजित की अनूठी निशान यात्रा#
#हरदोई:- श्री कृष्ण जन्म भूमि दल ने आयोजित की अनूठी निशान यात्रा#
#निशान यात्रा में गरीब व् असहाय लोगो को बांटे गए गर्म व् ऊनी कपडे#
#हरदोई: आपने अभी तक श्री खाटू श्याम प्रभु व् अन्य देवी देवताओ की निशान यात्रा देखी होगी लेकिन जिसने भी श्री कृष्ण जन्म भूमि दल की इस अनूठी निशान यात्रा "इक निशान ऐसा भी, एक निशान मेरा भी" देखा उसने बस यही कहा कि ऐसी अनूठी निशान यात्रा बार बार निकलनी चाहिये#
#हरदोई के प्रमुख धार्मिक संघठन श्री कृष्ण जन्म भूमि दल द्वारा प्रारंभ अनूठी पहली निशान यात्रा आज श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर लखनऊ रोड सेंट जेम्स स्कूल के पास से होते हुए खेतुई बाला जी मंदिर पर समाप्त हुई#
#श्री कृष्ण जन्म भूमि के जिला कार्यकारी प्रमुख गौरव अग्रवाल ने इस निशान यात्रा के बारे में जानकरी देते हुए बताया कि प्रमुख धर्म प्रचारक कुमार गिरिराज शरण की सद प्रेरणा से आयोजित इस निशान यात्रा में हम लोगो ने लोगो से अपील की आप के पास जो भी नए या पुराने साफ सुथरे कपडे हो जो आप के लिए अनुपयोगी हो उन्हें आप अपने मन के भाव रूपी निशान बनाते हुए बाबा श्याम को अर्पित करते हुए हमे दे हम उन निशान रूपी कपड़ो को गरीबो व् निसहाय लोगो को वितरित करेंगे l इस तरह आज पहली निशान यात्रा की रुपरेखा बनी और ये हरदोई की पहली अनूठी निशान यात्रा श्री राम जानकी मंदिर से सेंट् जेम्स स्कूल के पास से होते हुए श्री बाला जी मंदिर खेतुई तक निकाली गई।
#श्री कृष्ण जन्म भूमि दल की महिला प्रमुख विनीता पांडेय ने बताया कि नर सेवा ही सबसे बड़ी नारायण सेवा होती है भगवान कभी अपने लिये कभी कुछ नहीं मांगते l इस निशान यात्रा के दौरान लगभग एक सौ लोगो को गर्म कपडे वितरित कर गरीब व् असहाय लोगो को इस कड़कती ठण्ड में राहत देने का प्रयास किया गया l श्री बाला जी मंदिर खेतुई पहुँचने पर मंदिर सरंक्षक रामू जी द्वारा निशान यात्रा का स्वागत किया गया#
#जिला सह प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने बताया की श्री कृष्ण जन्म भूमि दल धार्मिक कार्यकर्मो के अलावा सामाजिक दायित्वों के प्रति सदा जिम्मेदार रहा है l इस अनूठी निशान यात्रा को सभी का बहुत स्नेह मिला इसीलिए द्वितीय निशान यात्रा शीघ्र ही प्रारम्भ होगी। इस अवसर पर वेद प्रकाश गुप्ता राजू, विशाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जिला संयोजक सुधा गुप्ता, सह संयोजक कंचन गुप्ता, नीतू गुप्ता, सरिता अग्रवाल आदि संस्था सदस्य, पदाधिकारी व् श्याम प्रेमी मौजूद रहे#

No comments