Breaking News

#हरदोई:- हरियावां- हरियावां कस्बे का कोना-कोना हुआ राममय विशाल भंडारा का किया गया आयोजन#


#हरदोई:- हरियावां- हरियावां कस्बे का कोना-कोना हुआ राममय विशाल भंडारा का किया गया आयोजन#

#हरदोई: हरियावां- राम की नगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरा कस्बा प्रभु राम की भक्ति में डूबा रहा। सभी सनातनी सुबह स्नान ध्यान करने के बाद श्री सिद्धनाथ बाबा मंदिर, चौगुर्जी बाबा मंदिर, मा बाराही देवी मंदिर, सहित अन्य मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और भगवान से सुख समृद्धि की कामनाएं की। दिनभर कस्बे में चारों ओर राम धुन की सुनाई पड़ रही थी। जिससे कस्बे का वातावरण पूरी तरह से भक्ति मय हो उठा था। कस्बे के सिद्धनाथ बाबा मंदिर में राम कथा सुंदरकांड रामायण हवन का दौर चल रहा था। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर के सभी मंदिर को आकर्षक लाइट फूलमाला से सजाया गया था। मंदिरों को भगवा ध्वज से पाट दिया गया था। वही#

#कस्बे के कुर्सेली तिराहे पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। अयोध्या में सबके प्रभु श्रीराम विराज गए। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस अनुष्ठान के लिए पूरा देश राम के रंग में रंग गया है। क्या मंदिर, क्या बाजार, जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं। सोमवार को हरदोई पिहानी रोड स्थित कुर्सेली तिराहा के निकट सुमित शुक्ला द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो की संख्या मे श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया#

No comments