Breaking News

#फर्रुखाबाद:- राम मंदिर ट्रस्ट में क्षत्रियों को शामिल ना किये जाने पर भड़के राजपा युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह#


#फर्रुखाबाद:- राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट में सरकार के द्वारा किसी भी क्षत्रिय को ना शामिल किया जाना चिंताजनक है#

 #राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने सरकार से मांग की को क्षत्रिय समाज के किसी भी सम्मानित व्यक्ति को उस ट्रस्ट में शामिल किया जाए ताकि क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व भी हो सके#

#अयोध्या में 105 गांवों के क्षत्रियों ने 500 साल तक पगडी जूते नंगे सिर पैर रहे उन्होने 500 वर्षो तक संघर्ष किया आज राम मंदिर ट्रस्ट मे क्षत्रिय समाज बंचित है राम मंदिर का निर्माण इनका संकल्प पूरा हुआ सरकार जल्द से जल्द क्षत्रिय समाज को भी राम मंदिर ट्रस्ट मे शामिल करें#

#क्षत्रिय भी इस बात को लेकर आक्रोशित दिखे। ओर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के जिला बांदा संगठन महामंत्री ठा० आकाश प्रताप सिंह जी ने कहा कि उनको आशा थी कि सरकार देर सवेर किसी क्षत्रिय समाज के व्यक्ति को इस ट्रस्ट में शामिल करेगी। परंतु सरकार यदि जल्द ही इस मामले पर फैसला नहीं लेती तो क्षत्रिय समाज के लोग आंदोलन को विवश होंगे#

#ओर कहा कि भगवान श्री रामचंद्र जी क्षत्रिय समाज के थे और उन्हीं के पद चिन्हों पर क्षत्रिय समाज के लोगों को चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में किसी अन्य जाति को शामिल करने से कोई समस्या नहीं है। लेकिन भगवान श्री राम चंद्र जी जिस समाज से आते थे, उसको नजरअंदाज करना चिंताजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम अब सर्व समाज के हैं#

#वह किसी जाति के नहीं रह गए लेकिन यदि उनके समाज का प्रतिनिधित्व राम मंदिर ट्रस्ट में नहीं होता तो निश्चित रूप से वह मंदिर स्थल के समीप हजारों क्षत्रियों के साथ आंदोलन करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में क्षत्रियों को नजरअंदाज किया जाना ये एक सरकार का राजनीतिक एजेंडा है और जो ईश्वर के मामले में नहीं होना चाहिए क्योंकि कुछ चीजें होती हैं जिन को राजनीतिक से दूर रखना चाहिए हर जगह राजनीति नहीं होनी चाहिए#

No comments