Breaking News

#हरदोई:- बिलग्राम- थम नहीं रही मौसम की बेरहमी दिन भर ठंड से ठिठुरते रहे लोग#


#हरदोई:- बिलग्राम- थम नहीं रही मौसम की बेरहमी दिन भर ठंड से ठिठुरते रहे लोग#

#शाम को गलन बढ़ने से लोग घरों में दुबक जाते हैं, ग्रामीण सुबह से शाम तक अलाव तापकर ठंड से कर रहे बचाव#

#हरदोई: बिलग्राम- क्षेत्र में ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। कड़ाके की ठंड से जर्रा-जर्रा कांप रहा है। शनिवार को भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोग दिन भर कंपकंपाते रहे। चटक धूप न निकलने और शीतलहर चलने से बढ़ी गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शाम को गलन ज्यादा होने से लोग घरों में दुबक जाते हैं। गलन भरी सर्दी से बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में सुबह से शाम तक लोग अलाव तापकर ठंड से बचने का जतन कर रहे हैं। वहीं, अलाव के लिए लकड़ियों की तलाश में लोग जंगलों में भटक रहे है। साल के पहले दिन से बिगड़ा मौसम का मिजाज अभी तक नहीं सुधरा है। अनुमान के मुताबिक इलाके में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बाजारों व मुख्य मागौँ पर पहले वाली चहलपहल नहीं दिख रही। ठंड से लोग सर्दी-जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बिलग्राम क्षेत्र में कई दिनों से सूर्य के दर्शन नहीं हुए हैं। घरों में चूल्हा व अलाव जलाने के लिए लकड़ियां खत्म होने लगी हैं। ऐसे में लोग जंगलों से लकड़ियां बीनकर लाकर अलाव जला रहे हैं। वहीं, नगर पालिका बिलग्राम ने कस्बे के मुख्य चौराहा,पीपल चौराहा सहित कई प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अधिकारियों ने अलाव के प्रबंध किए हैं। लेकिन बीच आबादी में कुछ लोग अलाव का इंतजाम न होने से लोगों में नाराजगी है।उधर, कस्बे के एक डॉक्टर ने बताया कि सर्दी से बचने के लिए लोग पर्याप्त ऊनी कपड़े पहन कर ही घर से निकलें। बुजुर्ग सुबह की सैर करने से परहेज करें। समय-समय पर गर्म पानी पीते रहे और किसी भी प्रकार की समस्या के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें#

No comments