#हरदोई:- टड़ियावां- सीतापुर स्वास्थ्य टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 135 का हुआ परीक्षण, 52 मरीज हुए ऑपरेशन के लिए चिन्हित#

#हरदोई: टड़ियावां- रविवार को पूर्व प्रधान टड़ियावां एवं समाजसेवी सुभाष चन्द्र गुप्ता के सौजन्य से उनके टड़ियावां स्थित निज निवास पर सीतापुर आँख अस्पताल की स्वास्थ्य टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।इस मौके पर सीतापुर आँख अस्पताल डॉ अविनाश,कैम्प इंचार्ज राम किशोर शुक्ला, पैरामेडिकल आरिफा एवं सृष्टि, अनामिका, रोहित,अंकित स्वास्थ्य टीम द्वारा क्षेत्र से आए 135 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिनमें ऑपरेशन के लिए चिन्हित 52 मरीजों को ऑपरेशन हेतु अपने वाहन से सीतापुर आँख अस्पताल ले जाया गया।जिन्हें ऑपरेशन के पश्चात निःशुल्क उनके गन्तव्य तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा महेश गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा आलोक गुप्ता, टीटू गुप्ता, लक्ष्मण राठौर आदि का विशेष सहयोग रहा#

No comments