#हरदोई:- श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अविनाश गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत#
#हरदोई:- श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अविनाश गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत#
#हरदोई: रविवार को हरदोई में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बाबा श्री श्याम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अविनाश गुप्ता का श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के सदस्यों व् पदाधिकारियों ने माला पहना कर स्वागत किया गया l मंदिर प्रांगण में श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के प्रदेश महांमत्री गौरव अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मंजू गुप्ता, निधि देवल, सदस्य वेद प्रकाश गुप्ता राजू, विवेक अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अपूर्व गुप्ता ने श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के संगठन मंत्री को पटका व माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया संगठन मंत्री ने श्री श्याम ज्योति सेवा समिति परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद किया और श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट परिवार के साथ बैठक कर आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर जिला हरदोई से श्री खाटू श्याम मंदिर सीकर राजस्थान के लिए श्याम प्रेमियों के लिए सीधी बस व ट्रेन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मांग करेंगे l श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन मंत्री ने श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट को मजबूत बनाने के लिए सभी से निवेदन किया और आश्वासन दिया की शीघ्र ही जिला हरदोई के जिला मजिस्ट्रेट को भी ज्ञापन देकर जिला हरदोई से श्याम प्रेमियों के लिए सीधी बस व ट्रेन की यात्रा श्री खाटू श्याम जी राजस्थान के लिए ज्ञापन देकर मांग करेंगे श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के संगठन मंत्री ने श्री श्याम ज्योति सेवा समिति परिवार का आभार व्यक्त किया और बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी#

No comments