#हरदोई:- कछौना- कछौना ब्लॉक की 41 ग्राम पंचायतों का खींचा गया विकास का खाका#
#हरदोई:- कछौना- कछौना ब्लॉक की 41 ग्राम पंचायतों का खींचा गया विकास का खाका#
#हरदोई: कछौना- ग्राम सभा के क्षेत्र को सतत विकास के लिए क्षेत्र पंचायत की अहम भूमिका है। बिना सामाजिक भागीदारी के देश का विकास संभव नहीं ह। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद ने कहा वह क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयासरत है। यह क्षेत्र हमारा जन्म व कर्म भूमि है। त्रिस्तरीय पंचायत में क्षेत्र पंचायत की अहम भूमिका है।क्षेत्र पंचायत गांव विकास की पहली इकाई है। ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समक्ष विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। संबंधित सदस्यों के सुझाव भी सुने। प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर किसलय बाजपेयी ने आयुष्मान भव योजना के बारे में प्रकाश डाला। इस योजना के अंतर्गत चिन्हित प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख तक इलाज निःशुल्क करा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड आशा बहू के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं। ग्रामीण स्वच्छता समिति के माध्यम से ग्राम प्रधान व आशा बहू के संयुक्त खाता में प्रतिवर्ष दस हजार रुपये की धनराशि आती है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह ने बताया सरकारी विद्यालयों में कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं को पूर्ण कर तस्वीर बदली जा रही है। जिससे बेहतर माहौल में नौनिहालों स्वयं प्रेरित होकर विद्यालय पहुंच रहे हैं। निपुण योजना के माध्यम से नौनिहालों का शैक्षिक स्तर में सुधार किया जा रहा है।समाज कल्याण एडीओ सुबोध कुमार ने बताया समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांगजन, सामूहिक विवाह योजनाएं चल रही है। अधिकांश पेंशन धारक की एनपीसीआई व आधार सीडिंग न होने के कारण पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे सभी पेंशनधारक अपने खाते की एनपीसीआई अवश्य करालें अथवा अपना खाता डॉक खाना में खुलवा लें। कृषि विभाग से संतोष कुमार ने बताया इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों में त्रुटियों को संशोधन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग से प्रभारी सीडीपीओ मीरा मिश्रा ने विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम सचिव संतोष कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया।राष्ट्रीय आजीविका मिशन के आशीष शुक्ला ने समूह के बारे में जानकारी दी। इस योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई जा रही है। महिलाएं विभिन्न योजनाओं के केयरटेकर, बैंक सखी, बीसी सखी, उद्योग स्थापित कर परिवार के पोषण में पुरुषों से कदम-कदम मिलाकर चल रही है। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी मोहम्मद शाबान ने विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। सदस्य गणों ने अपने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया।विकासखंड कछौना के ग्राम बालामऊ में रेलवे लाइन के पूर्वी दिशा की आबादी क्षेत्र ग्राम सभा कछौना देहात का राधा नगर, ग्राम सभा महरी का जालिमपुरवा में अभी तक विद्युतीकरण से वंचित है। कई विद्यालयों के परिसर के ऊपर से हाई टेंशन विद्युत लाइन गुजरी है। जिससे शिक्षक व छात्र हमेशा खतरे में रहते हैं।ब्लॉक प्रमुख राम श्री ने पूरे सदन को आश्वस्त किया। वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहेगी।कई विभाग के अधिकारियों के प्रतिभाग न करने पर सदन ने नाराजगी व्यक्त की#
#इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, युवा नेता रवीश कुमार सिंह उर्फ टिंकू, अध्यक्ष साधन सहकारी समिति गौसगंज डॉक्टर आनंद कुमार, दिवाकर सिंह, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, श्रीश मिश्रा, दुर्गेश सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, राहुल अग्रवाल, विनय मिश्रा, सोनू शुक्ला, मयंक सिंह, अब्दुल कुडूस, रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, अमरनाथ सहित समस्त प्रधान गण व समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य गण व प्रबुद्धजन मौजूद रहे#

No comments