#हरदोई:- भारत बंद के दौरान श्रमिक जन शक्ती ने सौंपा ज्ञापन, 24फरवरी को होगी किसान पंचायत#
#हरदोई:- भारत बंद के दौरान श्रमिक जन शक्ती ने सौंपा ज्ञापन, 24फरवरी को होगी किसान पंचायत#
#हरदोई: संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव के निर्देशानुसार प्रशांत दीक्षित जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन।खालिद खां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में कई बार ज्ञापन दिए गए लेकिन निस्तारण न होने के कराना चौबीस फरवरी को ग्राम सरेहजू में किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा, निस्तारण न होने पर जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च होगा।विकास खंड पिहानी क्षेत्र के ग्राम सरेहजू में मुन्ना,नसीर आदि के पूर्वजों से घूरा पड़ता हुआ आ रहा है।जिस पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है उसे कब्जा मुक्त कराया जाए#
#वहीं ग्राम अब्दुल्ला नगर में समादू जो दोनो आंखों से अंधे हैं जिनकी जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है और दबंगों ने रास्ता भी बंद कर रखा है कब्जा मुक्त कराया जाए।ग्राम राभा में बाजार की भूमि पर अवैध निर्माण कराया गया जिससे बाजार का लगना बंद हो गया वर्तमान में मंदिर की जमीन पर लग रही बाजार,पुरानी बाजार की जमीन खाली कराई जाए#
#ग्राम राभा में गौशाला का निर्माण अविलंब कराया जाए ताकि आवारा पशुओं से निजात मिल सके#
#वहीं ग्राम राभा में देवकी के पिता गायब हो गए जिनका आज तक पता नहीं चल सका,पिता मुंशी पुत्र पेमन की जमीन पर पुत्री देवकी को कब्जा नहीं दिया जा रहा पिता की जमीन पर पुत्री को काबिज कराया जाय#
#6.विकास खंड पिहानी क्षेत्र के ग्राम संतरहा निवासी मुनीश आदि के घरों का पानी,रास्ता दबंग राजेश आदि ने बंद कर दिया। दबंग ने सरकारी नाली को भी तोड़ कर खेत में मिला लिया। दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक निस्तारण न हो सका अविलंब निस्तारण किया जाए आदि विभिन्न मांगों को रखा है।इस मौके पर खालिद खां प्रदेश अध्यक्ष,प्रशांत दीक्षित जिलाध्यक्ष,मंजू वर्मा मंडल अध्यक्ष, अमर सिंह जिला सचिव, सत्यप्रकाश तह अध्यक्ष, हरिश्चंद, आनंद, मुन्ना, नसीर, बिटिया, अलीउल्ला,केशन पाल, श्री राम, भभूती लाल, गंगा देवी, शैलेंद्र सहित सैकड़ों किसान साथी मौजूद रहे#

No comments