#हरदोई:- 50 खोए हुये मोबाइल पुलिस ने दिलाये तो वापस लौट आई चेहरे की मुस्कान#
#हरदोई:- 50 खोए हुये मोबाइल पुलिस ने दिलाये तो वापस लौट आई चेहरे की मुस्कान#
#हरदोई: जब भी हमारी कोई अहम चीज खो जाती है तो बड़ी तकलीफ होती है। खासकर अगर मोबाइल जैसा कोई महत्वपूर्ण डिवाइस हो, जिसमें कॉनटैक्ट्स, फोटो जैसी खास चीजें हों। ऐसे में अगर कोई आपको खोया हुआ मोबाइल वापस दिला दे तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। खुशियों से भरा ऐसे ही नजारा दिखा जब हरदोई पुलिस ने 50 ऐसे लोगों के मोबाइल बरामद कर उनको सौंपे दिए। वह भी तब जब वे अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे। हरदोई की हाईटेक पुलिस ने जनता के बीच अपने विश्वास को मजबूत कर दिखाया है। जिस पुलिस की छवि को लेकर जनता कई बातें बिखेरती थी और उसकी आलोचना करती थी वो आज हरदोई पुलिस का शुक्रिया अदा कर रही है। एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि सर्विलांस टीम द्वारा विभिन्न आवेदकों के मोबाइल फोन खो जाने व कहीं गिर जाने के संबंध में प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए 50 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिन्हें गुरुवार को उन आवेदकों को बुलाकर वापस लौटा दिए गए। फोन वापस मिलने की खुशी लोगों के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कोशिश जारी रहेगी। एसपी गोस्वामी ने बताया कि बरामद 50 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 60 हजार 94 रुपये है। खोए हुए मोबाइल फोन पाकर उनके मालिक काफी खुश हुए हैं। उन्होंने हरदोई पुलिस का शुक्रिया कहा है#

No comments