Breaking News

#हरदोई:- सुरसा- ग्राम यात्रा परिक्रमा में बताईं सरकार की उपलब्धियां#


#हरदोई:- सुरसा- ग्राम यात्रा परिक्रमा में बताईं सरकार की उपलब्धियां#

#हरदोई: सुरसा- भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत किसान मोर्चा द्वारा क्षेत्र के गांवों में परिक्रमा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ सदर सांसद जयप्रकाश रावत ने किया। इस दौरान भाजपाइयों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक ग्रामीणों को बांटे गए । बुधवार को क्षेत्र के ग्राम बरहा व दुलारपुरवा मजरा खजुरहरा व नेवादा बील में ग्राम परिक्रमा यात्रा निकाली गई । इस दौरान भाजपा सांसद ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। योजनाओं के माध्यम से किसान समृद्ध हो रहा है। भाजपा सरकार विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचा रही है। यात्रा के दौरान एक चौपाल लगाई गई और मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं पर चर्चा की गई । इस मौके पर किसान मोर्चा के मंण्डल अध्यक्ष प्रवेन्द्र कुमार सिंह खजुरहरा जिला मंत्री अमित कुमार सिंह महामंत्री अमर प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह व संजय सिंह भिरिया प्रवेश मिश्रा, अजबीर यादव आदि मौजूद रहे#

No comments