#हरदोई:- थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनी जन शिकायतें#
#हरदोई:- थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनी जन शिकायतें#
#हरदोई: पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कोतवाली देहात परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी ने स्वयं आमजन की शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए#
#शनिवार को कोतवाली देहात परिसर में लगाए गये थाना समाधान दिवस में एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने जनसुनवाई के दौरान समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान राजस्व व पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें#

No comments