#हरदोई:- पिहानी- भाकियू श्रमिक जन शक्ती के बैनर तले किसान पंचायत हुई संपन्न#
#हरदोई:- पिहानी- भाकियू श्रमिक जन शक्ती के बैनर तले किसान पंचायत हुई संपन्न#
#हरदोई: पिहानी- भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ती के बैनर तले विशाल किसान पंचायत हुई सम्मान, खालिद खां प्रदेश अध्यक्ष, प्रशांत दीक्षित, फुरकान अहमद, संदीप कुमार सोनू राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा, सरफराज खां आदि ने संबोधित किया#
#विकासखंड पिहानी क्षेत्र के ग्राम सरेहजू में मुन्ना नसीर आदि के पूर्वजों से घूरा डाला जा रहा है जिस पर रामेंद्र सिंह ने रात में मिट्टी डालकर अवैध कब्जा कर लिया है जमीन को कब्जा मुक्त कराकर विधिक कार्यवाही की मांग की#
#विकास खंड पिहानी क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला नगर में समादू की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। समादू दोनो आंखों से अंधे हैं। जमीन को कब्जा मुक्त कराकर दबंगों पर कार्यवाही की जाए#
#विकासखंड पिहानी क्षेत्र के ग्राम राभा में बाजार की जमीन पर मकान बना लिए गए हैं जिन्हें चिन्हित कर धव्स्त करने का आदेश पारित करें ताकि पुरानी जगह पर बाजार लग सके#
#विकास खंड पिहानी क्षेत्र के ग्राम राभा,पंडरबा आदि में आवारा पशुओं की भरमार है। अविलंब पकड़वाया जाए। और राभा में गौशाला का निर्माण कराया जाए।
#विकासखंड पिहानी क्षेत्र के ग्राम राभा निवासिनी देवकी पुत्री मुंशी की जमीन पर कब्जा करने से दबंग झगड़ा करते हैं उक्त मकान की जमीन पर कब्जा दिलाया जाए#
#विकास खंड पिहानी क्षेत्र के ग्राम संतरहा में गुड्डू राजेश आदि ने मोहल्ले वासियों का पानी और रास्ता बंद कर दिया है और करीब 3 मी चौड़ी सरकारी नाली को जोत कर अपने खेत में मिल लिया है कब्जा मुक्त कराये जाने की मांग की है। मौके पर ज्ञापन लेकर नायब तहसीलदार अनिल कुमार ने सरेहजू में अवैध कब्जा को कब्जा मुक्त कराने और कब्जा करने वालों पर 67 को कार्यवाही करने का आदेश लेखपाल को तत्काल दिया। बाकी सभी बिंदुओं को निस्तारण करने के लिए 7दिवस का आश्वासन दिया है। खालिद खां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर जल्द समस्या का निस्तारण न हुआ तो धरना तहसील पर दिया जाएगा।प्रशांत दीक्षित जिलाध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा की क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं से परेशान है जल्द पकड़वाया जाए। ग्राम राभा में जल्द ही गौशाला बनवाया जाएगा। इस मौके पर खालिद खां प्रदेश अध्यक्ष, संदीप कुमार सोनू क्षत्रिय, प्रशांत दीक्षित जिलाध्यक्ष, फुरकान अहमद जिलाध्यक्ष युवा, रियाजुल हक, सलमान खां, वैभव मिश्रा,मुस्तियक, आनंद कुमार, सरफराज खान, अमर सिंह,अली उल्ला, सियाराम, शकील अहमद, सत्य प्रकाश, भभूति प्रसाद, पूनम, अनुजा कुमारी सहित सैकड़ों किसान साथी मौजूद रहे#

No comments