#हरदोई:- पिहानी-अंजुमन मदरसे का वो हिस्सा होता है जिससे निकल कर बच्चे बुराइयों को रोकने का काम करते हैं/ मुफ्ती अखलाक#
#हरदोई:- पिहानी-अंजुमन मदरसे का वो हिस्सा होता है जिससे निकल कर बच्चे बुराइयों को रोकने का काम करते हैं/ मुफ्ती अखलाक#
#हरदोई: पिहानी- यादगार हजरत मौलाना महमूद अली रह शाहजहांपुरी 21फरवरी बाद नमाज़ मगरिब मोहल्ला लोहानी में जलसे का आगाज कारी अल्ताफ अब्दुल्लानगर की तिलावत से हुआ ।नाते पाक फहीम लालापुरी,साकिब पिहानी ने पेश की जलसे की सदारत मौलाना अब्दुल बारी नदवी ने की मेहमाने खुसूसी के तौर पे मुफ्ती अखलाक साहब बिलग्रामी ने शिरकत की । मदरसा साद बिन अबी बक्कास के तलवा ने मुकालिमे और सलाहियतों को पेश किया मदरसे के जिन बच्चों ने मुकालिमे पेश किए। उन्हें इनामात से भी नवाज़ा गया मेहमाने खुसूसी मुफ्ती अखलाक बिलगरामी का खुसूसी बयान हुआ । मुफ्ती साहब ने अंजुमन का किया काम है और अंजुमन का किया मकाम है । उसपर रौशनी डालते हुए कहा की अंजुमन मदरसे का वो हिस्सा होता है जिस से बच्चे निकल कर तकरीर करना सीखते हैं। मुकालिमे पेश करते हैं समाज में फैली बुराइयों को रोकने का काम करते हैं। यही बच्चा मदरसे से निकल कर मस्जिद के मेंबर से कुरान और हदीस बयान करता है। अंजुमनों की खिदमात आज पूरी दुनिया में फैली हुई हैं।इस्तेज पे मौलाना अताउल्लाह कासमी, मौलाना उमर कासमी, कारी सिराजुद्दीन,आबिद मंजर हरदोई प्रोग्राम के सरपरस्त डॉक्टर मोहम्मद अरशद साहब,मोहतमिम मदरसा मोहम्मद असद व हाजी अमीनुद्दीन ने की।अराकीन ए कमेटी अब्दुल हादी,मोहम्मद बली,कबीरुद्दीन, हुसैन अहमद, शकील अहमद, हाफिज रेहान आज लोग मौजूद रहे। आखीर में मुफ्ती अखलाक की दुआ के साथ जलसे का समापन हुआ#

No comments