Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- माता ज्वाला देवी में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई संपन्न#


#हरदोई:- पिहानी- माता ज्वाला देवी में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई संपन्न#

#हरदोई: पिहानी- बृहस्पतिवार को माता ज्वाला देवी मंदिर पिहानी में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी होने वाले कार्यक्रम श्री राम जन्मोत्सव व विश्व हिन्दू परिषद् के साठ वर्ष पूर्ण होने पर षष्ठी वर्ष व स्थापना दिवस के कार्यक्रम को वृहद रूप से मनाने पर#

#चर्चा की गई। बैठक में वार्तालाप करते हुए जिला सत्संग प्रमुख संदेश कुमार ने बताया कि इस बार श्री राम जन्मोत्सव पर सभी न्याय पंचायतों व हिंदू परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हम सभी को हर परिवार और हर हिंदू से मिलकर उसे या संदेश देना है वहीं दूसरी ओर अभिषेक शुक्ला अनुज ने बताया की विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना 1964 में हुई। इसके संस्थापकों में स्वामी चिन्मयानंद,एसएस आपटे,मास्टर तारा सिंह थे। कृष्ण पक्ष अष्टमी को पहली बार 21 मई 1964 में मुंबई के संदीपनी साधना शाला में एक सम्मेलन हुआ।सम्मेलन आरएसएस सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर ने बुलाई थी।बैठक में मठ मंदिर प्रमुख हरिहर दास प्रेमी बाबा,प्रखण्ड सह मंत्री गोपी नाथ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कर्यवाह अभिषेक शुक्ला अनुज, व नगर के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे#

No comments